संक्षिप्त परिचय
| नाम | अंगदीया (Angadia) |
| लिप्यंतरण | अङ्गदिया, अंगदियापुरी / अङ्गदियापुरी (Angadiyapuri) |
| संस्थापक | अंगद (लक्ष्मणजी के पुत्र) |
| पहचान | शाहाबाद (रामपुर, उत्तर प्रदेश) |
| स्थित | रामगंगा नदी के तट पर |
| उल्लेख | वाल्मीकि कृत रामायण में |

विवरण
अंगदीया (Angadia) का उल्लेख हमें वाल्मीकि कृत रामायण में प्राप्त होता है। रामायण के अनुसार अंगदीया कारुपथ (Karupatha) की राजधानी थी।
“अंगदीयापुरी रम्याप्यंगदस्य निवेशिता।
रमणीया सुगुप्ता च रामेणाक्लिष्टकर्मणा॥”
— रामायण, उत्तरकाण्ड, १०२/८
यह नगरी लक्ष्मणजी के पुत्र अंगद के नाम पर कारुपथ नामक देश में बसायी गयी थी।
आनंदराम बरुआ के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में रामगंगा नदी के तट पर स्थित वर्तमान शाहाबाद अंगदीया नगरी के स्थान पर बसा है।
सम्बन्धित लेख