संक्षिप्त परिचय
| नाम | अंगनगर |
| लिप्यंतरण | अंग नगर, अङ्गनगर, अङ्ग नगर |
| पहचान | अंग महाजनपद का राजधानी चंपा से |
| जनपद | भागलपुर |
| राज्य | बिहार |
| स्थिति | गंगा और चंपा के संगम पर |
| उल्लेख | बुद्धचरित में |

विवरण
अंगनगर का उल्लेख हमें अश्वघोष कृत बुद्धचरित में मिलता है। बुद्धचरित (२१/११) के अनुसार गौतम बुद्ध ने अंग नगर में पूर्णभद्र यक्ष तथा अन्य कई नागों को प्रव्रजित (दीक्षित) किया था अर्थात् प्रव्रज्या दिया था।
इसके नाम से संकेत मिलता है कि यह महाजनपदकाल में अंग महाजनपद का कोई प्रमुख नगर रहा होगा। विद्वानों ने इसकी पहचान अंग महाजनपद की राजधानी चम्पा से की है। अतः सम्भव है कि प्राचीन चम्पा नगरी ही अंगनगर हो।
सम्बन्धित लेख