संक्षिप्त परिचय
| नाम | अंगारस्तूप (Angarastupa) |
| लिप्यंतरण | अंगार स्तूप (Angara Stupa) |
| पहचान | महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद निर्मित मौलिक ८ बौद्ध स्तूपों में से एक |
| निर्माता | पिप्पलिवन के मोरिय |
विवरण
महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद उनके धातु अवशेषों को ८ भागों में विभाजित किया गया। इन धातु अवशेषों पर ८ महास्तूप बनाये गये। इनमें से पिप्पलिवन के मोरिय भी थे जिन्होंने एक महास्तूप बनवाया गया।
विजयेन्द्र कुमार माथुर के अनुसार पिप्पलिवन में बनवाये गये महास्तूप का नाम अंगारस्तूप था। पिप्पलिवन (Pippalivana) को पिप्पलिवाहन (Pippalivahana) भी कहा जाता है।
युवानच्वांग ने न्यग्रोधवन (Nyagrodhavan) की यात्रा की थी, जिसकी पहचान पिप्पलिवाहन से की जाती है।
सम्बन्धित लेख