अंताखी

संक्षिप्त परिचय

नामअंताखी
लिप्यंतरणअंतियोक (Antioc, Antioch)
स्थितिओरंटस नदी (Orontes River) तट पर, अंटाक्य (Antakya) नगर के पास, हाटय प्रांत (Hatay Province), तुर्की
उल्लेखमहाभारत
अंताखी

विवरण

अंताखी वर्तमान तुर्की में स्थित है। प्राचीन समय में यह क्षेत्र शाम देश (मोटे तौर पर सीरिया) कहा जाता था। शाम देश में स्थित अंतियोकस / ऐंतियोकस का प्राचीन नाम संस्कृत में अंताखी प्राप्त होता है और इसका उल्लेख महाभारत में है—

“अंताखी चैव रोमां च यवनानां पुरं तथा।

द्तैरेव वशंचक्रे करं चैनानदापयत्॥”

xxx 

पाठांतर

“आटवीं च पुरीं रम्यां यवनानां पुरं तथा।

दूतैरेव वशे चक्रे करं चैनानदापयत्॥” 

—३१/७२, सभापर्व, महाभारत

अर्थात् सहदेव ने अपनी दिग्विजय यात्रा में अंताखी, रोम और यवनपुर के शासकों को केवल दूत भेजकर ही वश में कर लिया और कर देने के लिए विवश कर दिया था।

सम्बन्धित लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top